Skip to main content

farmer's determination किसान का दृढ़ निश्चय (Motivational Story in hindi )

 किसान का दृढ़ निश्चय


एक चिड़िया ने अपने बच्चों के साथ जा खेत में एक बहुत ही सुंदर घोसला बनाया हुआ था। जब खेत में फसल अच्छी तरह से पक गई।

तब किसान उस खेत पर गया और बोला” कल पड़ोसियों को बुलाकर फसल काटने के लिए कहूंगा”

चिड़िया के बच्चों ने सुना तो पूरी तरह से डर गए और सहम गए।

चिड़िया बोली,”बिल्कुल भी घबराओ मत” हम पूरी तरह से सुरक्षित है, किसान कल फसल काटने नहीं आएगा।

अगले दिन किसान पड़ोसियों के ना पहुंचने पर यह कहते हुए चला गया की अगले दिन मैं अपने रिश्तेदारों को लेकर आऊंगा फसल काटने।

चिड़िया के बच्चे पूरी तरह से डर गए।

चिड़िया बोली,” बिल्कुल डरो मत कल किसान फसल काटने नहीं आएगा।

अगले दिन किसान पहुंचा तो उसने देखा कि कोई भी रिश्तेदार वहां नहीं पहुंचा था।

तब किसान ने कहा,” हमे अब पड़ोसियों और रिश्तेदारों के भरोसे नहीं रहना चाहिए।

मैं दृढ़ निश्चय लेता हूं ।कि कल मैं स्वयं आकर फसल काटूगा ! यह कहकर चला गया।

चिड़िया के बच्चे आपस में बात करने लगे की हम सुरक्षित है ! यह तो रोज का है।

तब चिड़िया उनके बच्चो को कहती है “हम अब बिल्कुल सुरक्षित नही है”।

क्योंकि अब स्वयं किसान ने ठाना है की वो फसल काटना आएगा।

क्योंकि किसान किसी पर भी निर्भर नहीं है।

जब इंसान से स्वयं निर्धारित करता है तो अवश्य वह कार्य करता है।

इसलिए हमको हमारे घर के लिए जल्दी ही दूसरी जगह तलाशनी होगी।

निष्कर्ष :

इस प्रेरक लघु कहानी से सीख मिलती है, इंसान किसी भी कार्य के लिए दूसरे पर निर्भर न रहकर इंसान जब स्वयं कार्य करने का ठान लेता है तो वह अवश्य ही उस कार्य को पूरा करता है।

Comments

Popular posts from this blog

Dr. APJ Abdul Kalam: An Inspirational Success Story

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी डॉ. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम, जिन्हें हम सभी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानते हैं, एक महान वैज्ञानिक, दूरदर्शी नेता और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। वे अपने जीवन में कठिनाइयों से जूझते हुए आगे बढ़े और अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त की। उनकी जीवन यात्रा संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से भरी हुई है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि अगर हमारे पास एक स्पष्ट लक्ष्य, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक छोटे से द्वीप नगर में एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता जैनुलाब्दीन एक नाविक थे और माता आशियम्मा एक गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन उनके माता-पिता ने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

abhyaas ka mahattv

अभ्यास का महत्त्व एक समय की बात है, किसी राज्य में एक प्रसिद्ध धनुर्धर रहता था। उसका नाम अर्जुन था। वह अपनी अद्भुत तीरंदाजी के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध था। वह न केवल निशाना सटीक लगाता था, बल्कि उसकी कला में ऐसा निपुणता थी कि लोग उसे देखने मात्र से दंग रह जाते थे। राजा भी उसकी प्रशंसा करते नहीं थकते थे। लेकिन अर्जुन को अपनी कला पर बहुत घमंड हो गया था। उसे लगता था कि उसके समान कुशल धनुर्धर पूरे राज्य में कोई नहीं हो सकता। एक चुनौती का सामना राज्य में एक दिन एक साधु आया। वह वृद्ध था, लेकिन उसकी आँखों में एक अद्भुत तेज था। वह जानता था कि अर्जुन अपनी कला में श्रेष्ठ है, लेकिन वह उसे यह समझाना चाहता था कि अभ्यास के बिना कोई भी कुशलता नहीं टिक सकती। साधु ने अर्जुन से कहा, "वत्स, तुम्हारी तीरंदाजी की प्रसिद्धि मैंने सुनी है, लेकिन क्या तुम मेरे एक छोटे से परीक्षण को पास कर सकते हो?" अर्जुन हँसते हुए बोला, "साधु बाबा, मुझे कोई भी परीक्षा देने में आनंद आता है। बताइए, क्या करना होगा?" साधु मुस्कुराए और बोले, "देखो, सामने वह बहुत ऊँचा पेड़ है, और उसकी सबसे ऊँची ड...

मैं कर सकता हूँ( Short Motivational Story in Hindi )

मैं कर सकता हूँ               एक बार की बात है, एक छोटा सा इंजन था , जिसे एक पहाड़ी पर मालवाहक कारों की एक लंबी कतार को खींचने का काम सौंपा गया था। अन्य बड़े इंजनों ने छोटे इंजन पर हँसते हुए कहा कि तुम बहुत छोटे और कमजोर हो , तुम ये कभी नही कर सकते हो । लेकिन छोटा इंजन दृढ़ निश्चयी था।            इसने मालवाहक कारों को एक समय में एक कार, पहाड़ पर खींचना शुरू कर दिया। यह धीमी गति से चल रहा था, और चढ़ते समय छोटा इंजन फुँफकारने लगा । लेकिन इसने कभी हार नहीं मानी । “मुझे लगता है की मैं कर सकता हूँ,” छोटे इंजन ने मन ही मन कह रहा था “मुझे लगता है मैं कर सकता हूँ।” अन्य बड़े इंजन हँसते रहे, लेकिन छोटा इंजन चलता रहा । वह ऊँचे और ऊँचे चढ़ता गया, जब तक कि वह पहाड़ की चोटी पर नहीं पहुँच गया। अन्य इंजन ये देखकर हैरान रह गये । उन्होंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था। “आपने ऐसा कैसे किया ?” बड़े इंजनो ने पूछा छोटे इंजन ने कहा। “मैं सोचता रहा, ‘मुझे लगता है मैं कर सकता हूँ, मुझे खुद पर पूरा विश्वास था की मे कर लूंगा । यदि आप खुद पर...