Skip to main content

एक भिखारी

कहानियां नई नई सीख देती है, बच्चो में अगर अच्छे अच्छे संस्कार सींचने हो तो कहानियां सबसे अच्छा जरिया बन सकती है। आज की कहानी आपको थोड़ा भावुक कर सकती है क्योंकि आज आप एक Emotional kahani आपके साथ साझा कर रहा हूं, हां इमोशनल करने के साथ एक बहुमूल्य बोध भी आप इस कहानी से सीख सकते है इसलिए इसे पूरी जरूर पढ़िएगा। 


"एक भिखारी "


        हर दिन एक भिखारी दरवाजे के पास आकर भीख मांगता था। और घर का मालिक हमेशा घर के बाहर आते ही उसे देख कर फिर जाया करता कई बार उसके लिए गालियां भी बकता। वो कहता तू जिंदा ही क्यों है? पूरी जिंदगी ऐसे ही भीख मांगेगा क्या? धरती का बोझ क्यों बना बैठा है! और कभी-कभी उस भिखारी को गुस्से में वह धक्का भी मार दिया करता।

इतना कुछ हो जाने के बावजूद अधिकारी के मुंह से सिर्फ यही निकलता कि भगवान भगवान तुम्हारे पापों को माफ करे!

एक बार सेठ को धंधे में बड़ा नुकसान होने की खबर मिली। सेठ बहुत परेशान था कि तभी उसके दरवाजे पर वही भिखारी आया! गुस्से में अपना आपा खोते हुए सेठ ने उस भिखारी को पत्थर दे मारा! पत्थर लगने के कारण भिखारी का सर फूट गया और उसके सर से खून बहने लगा। फिर भी दर्द से कराहते हुए भिखारी ने इतना ही कहा भगवान तुम्हारे पापा को माफ करे!

भिकारी वहां से चला गया। सेठ सोच में पड़ गए भिखारी को पत्थर मारा फिर भी उसने सिर्फ प्रार्थना की। सेठ का गुस्सा शांत हुआ। सेठ का मन शांत हुआ बिखारी का रहस्य जानने के लिए। सेठ ने भिखारी का पीछा करना शुरू कर दिया।



भिखारी जहां जहां जाता सेठ उसके पीछे जाता सेठ ने देखा कि कोई उसको खाना देता कोई उसको मारता कोई अपमानित करता तो कोई गाली देता। लोग भिखारी के साथ चाहे जैसा व्यवहार करते लेकिन भिखारी सबके लिए एक ही प्रार्थना करता, "भगवान तुम्हारे पाप माफ करें!"

अब रात होने को आई थी। भिखारी अपने घर जाने के लिए लौटा, वो अपने घर पहुंच गया। लेकिन सेठ अब भी उसका पीछा कर ही रहा था!

एक पुरानी टूटी हुई खटिया पर एक बूढ़ी औरत लेटी हुई थी काफी कमजोर और बीमार लग रही थी वह भिखारी की पत्नी थी। अपने पति को वापस आता देख वह खाट से उठ खड़ी हुई।

पत्नी ने अपने पति के भीख वाले कटोरे में देखा उसमें सिर्फ आधी बासी रोटी थी! उसे देखकर वह बोली आज बस इतना ही मिला? और हां आपके सिर से खून निकल रहा है ये चोट कैसे लगी?

बूढ़ा भिखारी बोला आज बस इतना ही मिला किसी ने कुछ दिया ही नहीं। सब ने गालियां दी और एक नए पत्थर भी फेकना इसीलिए मेरा सर फट गया।

एक गहरी ठंडी सांस लेकर बूढ़ा भिखारी फिर से बोला - यह मेरे ही पापों का फल है। तुम्हें याद है.. कुछ सालों पहले हम कितने अमीर थे! क्या कुछ नहीं था हमारे पास? हमारे पास हर चीज जरूरत से ज्यादा थी लेकिन हमने कभी दान नहीं किया!

और उससे भी बुरा हमने उस अंधे भिखारी के साथ किया जो हमारे द्वार पर भीख मांगने आया करता था। बूढ़ी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए। वह बोली - हां,हम उस बेचारे अंधे के साथ बहुत बुरा करते थे। उसका अपमान करते थे। उसे खाने के लिए रोटी की जगह कागज दिया करते! उसका मजाक उड़ाया करते और कभी-कभी मारा भी करते!

मैंने कभी उसको रास्ता नहीं दिखाएं एक बार मैंने उसके मुंह पर मिट्टी भी फेंकी थी और वह हमेशा दुखी होकर यही कहता कि भगवान तुम्हें तुम्हारे किए की सजा देगा। भगवान तुम्हारे पापों की सजा जरूर देगा।

उसका श्राप सच हुआ और हम इस दुख भरी जिंदगी में आ गए! भिखारी बोला - हां उसका श्राप सच हुआ इसलिए मैं किसी को बददुआ नहीं देता। चाहे कोई मेरे साथ कैसा भी बर्ताव करें, मैं हमेशा उसके लिए प्रार्थना करता हूं! मैं नहीं चाहता कि कोई भी हमारे जैसे जिंदगी का अनुभव करें। किसी को भी हमारे जैसे दुखों का सामना करना पड़े! वो नहीं जानते कि वह कितना बड़ा पाप कर रहे है इसलिए अनजाने में हुए पाप की ऐसी सजा किसी को भी मिले मैं नहीं चाहता।

सेठ वहीं पर छुपकर यह सारी बातें सुन रहा था अब उसे सब कुछ समझ में आ गया था। भिखारी और उसकी पत्नी ने वह आधी रोटी मिल बांट कर खाएं और भगवान को धन्यवाद बोल कर सो गए।

अगले दिन भिखारी फिर से भीख मांगने गया सेठ के घर के पास जाते हैं सेठ ने पहले से गरम रोटीया उसके लिए निकाल कर रखी थी उसे देते हुए सेठ विनम्रता से बोला माफ कर दीजिए बाबा उसे बहुत बड़ी गलती हो गई।

बूढ़ा भिकारी बोला भगवान तेरा भला करे इतना कहकर वह आगे निकल गया।

इस कहानी से जो सीख लेने लायक है वह बड़ी ही सिंपल है कि आदमी चाहे किसी के बारे में बुरा कहे या भला करें लेकिन भगवान सिर्फ कर्म के हिसाब से उसको फल देता है क्या हुआ अगर भगवान नहीं दिखता है लेकिन यह बात बिल्कुल सच है उसके खाते में सब का हिसाब बहुत पक्का होता है। इसलिए जब किसी के लिए कुछ भी करो तो अच्छा ही करो।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत का फल ( रामू की प्रेरणादायक कहानी )

मेहनत का फल एक छोटे से गाँव में रामू नाम का एक गरीब किसान रहता था। उसके पास बहुत ही कम जमीन थी और वह दिन-रात मेहनत करता था ताकि अपने परिवार का पेट भर सके। रामू के पास एक पुराना बैल था, जिसे वह बहुत प्यार करता था। वह बैल उसकी खेती का मुख्य साधन था। संघर्ष का आरंभ : एक साल गाँव में भयंकर सूखा पड़ा। फसलें सूख गईं और किसान परेशान हो गए। रामू की स्थिति और भी खराब हो गई। उसका बैल भी बीमार पड़ गया। रामू ने अपनी सारी जमा पूंजी बैल के इलाज में लगा दी, लेकिन बैल ठीक नहीं हो सका और एक दिन वह मर गया।

abhyaas ka mahattv

अभ्यास का महत्त्व एक समय की बात है, किसी राज्य में एक प्रसिद्ध धनुर्धर रहता था। उसका नाम अर्जुन था। वह अपनी अद्भुत तीरंदाजी के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध था। वह न केवल निशाना सटीक लगाता था, बल्कि उसकी कला में ऐसा निपुणता थी कि लोग उसे देखने मात्र से दंग रह जाते थे। राजा भी उसकी प्रशंसा करते नहीं थकते थे। लेकिन अर्जुन को अपनी कला पर बहुत घमंड हो गया था। उसे लगता था कि उसके समान कुशल धनुर्धर पूरे राज्य में कोई नहीं हो सकता। एक चुनौती का सामना राज्य में एक दिन एक साधु आया। वह वृद्ध था, लेकिन उसकी आँखों में एक अद्भुत तेज था। वह जानता था कि अर्जुन अपनी कला में श्रेष्ठ है, लेकिन वह उसे यह समझाना चाहता था कि अभ्यास के बिना कोई भी कुशलता नहीं टिक सकती। साधु ने अर्जुन से कहा, "वत्स, तुम्हारी तीरंदाजी की प्रसिद्धि मैंने सुनी है, लेकिन क्या तुम मेरे एक छोटे से परीक्षण को पास कर सकते हो?" अर्जुन हँसते हुए बोला, "साधु बाबा, मुझे कोई भी परीक्षा देने में आनंद आता है। बताइए, क्या करना होगा?" साधु मुस्कुराए और बोले, "देखो, सामने वह बहुत ऊँचा पेड़ है, और उसकी सबसे ऊँची ड...

bachapan ki muskaan / बचपन की मुस्कान

बचपन की मुस्कान / bachapan kee muskaan  सकारात्मकता की कहानी             एक छोटे से गाँव में एक लड़का रहता था, जिसका नाम अमन था। अमन का परिवार बहुत गरीब था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे हमेशा ईमानदारी, मेहनत और सकारात्मकता की सीख दी थी। अमन बचपन से ही बहुत हंसमुख और दूसरों की मदद करने वाला बच्चा था।             एक दिन गाँव में अचानक भारी बारिश और बाढ़ आ गई। बाढ़ ने अमन के घर और खेतों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। उसका परिवार बेघर हो गया और उनके पास खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा। यह स्थिति अमन के परिवार के लिए बहुत कठिन थी।              गाँव के बाकी लोग भी हताश और निराश थे। हर तरफ डर और चिंता का माहौल था। लेकिन अमन ने अपने माता-पिता से कहा, "हमारी मेहनत और भगवान की दया से सब कुछ ठीक हो जाएगा। हमें बस उम्मीद और मेहनत बनाए रखनी है।"            अमन ने गाँव के बच्चों को इकठ्ठा किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे सब मिलकर गाँव की सफाई और पुनर्निर्माण में मदद करें। उसने...